बस न रोकने पर परिचालक को पीटा, बस में तोड़फोड़
कुशावली गांव के निकट सोहराब गेट डिपो की बस न रोकने पर कुछ लोगों ने परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बस में तोड़फोड़ की कोशिश करते हुए परिचालक के दस्तावेज भी फाड़ दिये। परिचालक ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह घटना बुधवार को मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में हुई। सोहराब गेट डिपो की इस बस के परिचालक रविकांत शर्मा ने बताया कि चालक वीरेंद्र बस लेकर खेड़ा गांव से चले थे। कुशावली गांव के पास कुछ युवकों ने बस को रोकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ने बस नहीं रोकी। आगे जब मेरठ डिपो की बस से वे अपनी बस में सवारी बैठा रहे थे तभी बस से कुशावली गांव के करीब पांच युवक उतरे और परिचालक से मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने बस व टिकट मशीन को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपितों ने दस्तावेज भी फाड़ दिए। परिचालक से मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


2 Comments
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/ar/register-person?ref=PORL8W0Z
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.