यूक्रेन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज देश की राजधानी कीव में एक बड़ा हेलीकाप्टर हादसा हो गया। इस हादसे में यूक्रेन के गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की (Denys Monastyrsky) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित सोलह लोगों की मौत हो गई है। इनमें सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं।
यह हादसा बुधवार की कीव के बाहर ब्रोवेरी टाउन में हुआ है। यह हेलीकॅाप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में यूक्रेन की सरकार के ती मंत्रियों की मौत हो गई है।
फिलहाल इस दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लेमेंको के मुताबिक इस हादसे में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई है। गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की के अलावा उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘हम हताहतों और परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।’
इस हादसे के बाद रूस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।


1 Comment
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IXBIAFVY