दूसरे चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

दूसरे चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Apr 25, 2024
60 Views

बीती शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद अब पोलिंग कराने की तैयारियों को जिला प्रशासन अमली जामा पहनाने में जुटा है। दूसरे चरण के 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये गुरूवार को पोलिंग पार्टियां गंतव्य के लिये रवाना करने का सिलसिला शुरू हो गया। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के लिये विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं।

दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिन सीटों के लिये शुक्रवार को मतदान होना है उनमें मेरठ,  बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं।

मेरठ के विक्टोरिया पार्क से सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी आरंभ हो गई है। यह रवानगी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में 756 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का कार्य चल रहा है।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को पूरी तैयारियों के साथ रवाना किया जा रहा है। बूथों पर पोलिंग पार्टियां समय से पहुंच जाएं इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
(जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने तैयारियों के बारे में क्या जानकारी दी, यह जानने के लिये नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें )

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *