राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन,रोड शो भी किया
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन,रोड शो भी किया

172 Views

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।  नामांकन से पूर्व राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ क्षेत्र में रोड शो किया। राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

 

वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ  CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। एनी राजा ने भी बुधवार को रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, भाजपा ने राहुल के खिलाफ के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी की ‘पांच न्याय, पचीस गारंटी’ को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘घर-घर गारंटी’ अभियान शुरू किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी शुरुआत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से की। पार्टी की प्लानिंग है कि कम से कम 8 करोड़ घरों में गारंटी के कार्ड पहुंचाए जाएं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *