पोस्टमार्टम से होगा मुख्तार अंसारी की मौत का खुलासा ! शनिवार को सुपुर्द ए खाक
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

पोस्टमार्टम से होगा मुख्तार अंसारी की मौत का खुलासा ! शनिवार को सुपुर्द ए खाक

232 Views
  • गुरूवार की रात कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
  • खाने में धीमा जहर देने का लगाया था आरोप
  • मुख्तार की मौत पर सियासी तापमान बढ़ा
  • पांच चिकित्सकों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम
  • पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा शव
  • गाजीपुर में शटर डाउन, भारी फोर्स तैनात 

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में मुख्तार को बीती रात जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया था। जहां करीब दो घंटे बाद मौत की सूचना जारी कर दी गई। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने इस मौत पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश की योगी सरकार के काम काज के तरीकों पर सवाल खड़े किये हैं। मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमें दर्ज थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव लेकर गाजीपुर के लिये रवाना हो गई है। माना जा रहा है अब शव को सुपुर्द ए खाक कल यानी शनिवार को किया जायेगा। गाजीपुर में शटर डाउन के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विस्तार से देखिये 👇

 

इस बीच, मुख्तार के शव का पांच चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मुख्तार का शव परिजनों को सौंपा जायेगा। इसके बाद मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बीती रात ही मुख्तार अंसारी के घर के बाहर क्षेत्रीय लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ था। यहां जिंदाबाद के नारे लगाये गये। मुख्तार की मौत के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आज शुक्रवार की नमाज पर भी पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। मेरठ में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।

दरअसल, इससे पहले मंगलवार को मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हुई थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहर देने के आरोप बेबुनियाद हैं।

 

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *