कोलकाता रेप मर्डर के आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

कोलकाता रेप मर्डर के आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट

110 Views

कोलकाता रेप मर्डर केस से पर्दा उठाने के लिये सात आरोपियो का आज पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जा रहा है। मुख्य आरोपी संजय रॅाय का जेल में ही यह टेस्ट चल रहा है जबकि बाकी आरोपियों का सीबीआई दफ्तर में पूछताछ चल रही है। इनमें पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, घटना से पहले ट्रेनी डॉक्टर के साथ डिनर करने वाले चार डॉक्टर, एर वॉलंटियर शामिल हैं।

CBI के मुताबिक दिल्ली के सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री से आई पॉलीग्राफी स्पेशलिस्ट की टीम ये टेस्ट कर रही है। 23 अगस्त को सियालदह कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने संजय से पूछा था कि वह टेस्ट के लिए क्यों तैयार हुआ। संजय बोला- टेस्ट साबित होगा कि मैं निर्दोष हूं। मुझे फंसाया गया है।

बता दें कि नौ अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि  जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं हो सकता।

एक तथ्य यह भी है कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से आज लगातार 9वें दिन पूछताछ हो रही है। CBI की टीम ने घोष से अब तक 100 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। CBI घोष के जवाबों से संतुष्ट नहीं है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी का मामला CBI को हैंडओवर करने का आदेश दिया था। आज SIT ने केस से जुड़े सभी दस्तावेज CBI को सौंप दिए हैं। CBI ने जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें सीबीआई जांच पर भरोसा है। पुलिस ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की थी। राज्य प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है। इतने गंभीर अपराध को एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *