पेट्रोल पंप सील: 2005 में समाप्त हुई लीज का नहीं कराया गया रिनुअल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

पेट्रोल पंप सील: 2005 में समाप्त हुई लीज का नहीं कराया गया रिनुअल

Spread the love
  • कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप सील

     

  • 18 लाख का बकाया ना होने पर की गई कार्रवाई

     

  • 2005 में रिलीज हो चुकी थी समाप्त

     

  • नगर निगम अधिकारियों व पेट्रोल पंप कर्मचारियों की हुई तीखी नोकझोंक

कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप सील
18 लाख का बकाया ना होने पर की गई कार्रवाई
2005 में रिलीज हो चुकी थी समाप्त
बता दें नगर निगम ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप को 18 लाख का किराया बकाया ना देने पर सीज कर दिया है। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों वह पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक हुई।
मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी पुष्पेंद्र राज गौतम के साथ कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंची जिस का संचालन बेनी प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी डॉक्टर पुष्प राज गौतम ने बताया कि पेट्रोल पंप को लीज पर दिया गया था जिसकी लीज 2005 में समाप्त हो गई उसके बाद से लगातार लीज का रिन्यूअल कराने के लिए फर्म के संचालक को नोटिस जारी किए गए। पेट्रोल पंप पर ₹18 लाखका बकाया चल रहा था जिसके तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पंप के मैनेजर सतीश शर्मा ने निगम के अधिकारियों से बकाया किराया जमा करने की गुहार लगाई लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।
संपत्ति अधिकारी ने कहा कि निगम के क्षेत्र में जिस पर भी किराया बकाया है उसके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
पेट्रोल पंप सील होने से कम पर आए उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि अपने वाहनों में पेट्रोल व डीजल डलवाने आए थे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। देखिए संपत्ति अधिकारी डॉ पुष्पराज गौतम से मिली जानकारी।

https://youtu.be/5844gTl4kjE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *