छुर गांव में पंचायत, आगामी 10 मार्च को किसानों को मेरठ कमिश्नरी पार्क में पहुंचने का किया आहावान
सरधना: छुर गांव में गुरुवार को भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव चौधरी पहुंची। शिव मंदिर में हुई पंचायत के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च को काफी संख्या में किसान मेरठ कमिश्नरी पार्क पहुंचे। जहां किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत की जाएगी। जहां उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह ट्रैक्टर-ट्राली व अपनी निजी वाहनों में सवार होकर कमिश्नरी पार्क पहुंचे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के विभिन्न मुददों पर विस्तार से चर्च की और किसानों की समस्या सुनी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह, प्रदेश महासचिव जगबीर सिंह, विपुल, शनि प्रधान, नीरज, बिशन प्रधान, सेंसर प्रधान, कृष्णपाल, अध्यक्ष जगमोहन, राज सिंह, विनेश प्रधान समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहें।
1 Comment
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?