खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन पत्र निरस्त
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन पत्र निरस्त

70 Views

मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त हो गया है। फॉर्म पर निश्चित जगह हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली लगाने के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा ने यह फैसला लिया है। नामांकन रद्द होने के खिलाफ सपा प्रत्याशी मीरा यादव हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्चा खारिज होने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, ”खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे, तो फिर देखने वाले अधिकारी ने फॉर्म लिया ही क्यों ? ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा है। जो लोग न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं। वो फॉर्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे।

सपा मुखिया ने यह भी कहा कि भाजपा बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *