मनीष सिसोदिया को अभी राहत नहीं, 2 दिन और रहेंगे सीबीआई की रिमांड पर
- मनीष सिसोदिया को नहीं मिल रही राहत
- दो दिन ओर रखा जायेगा सीबीआई रिमांड पर
- सिसोदिया पर जांच में सहयोग न देने का आरोप
- सिसोदिया के वकील ने किया रिमांड बढ़ाने का विरोध
दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद राउज एवेन्यु कोर्ट ने उन्हे 5 दिन की रिमांड पर भेजा था। आज ये रिमांड पूरी होने पर सीबीआई ने उन्हे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उनकी रिमांड को 6 मार्च तक बढ़ा दिया गया।
नई दिल्ली: शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। राउज एवेन्यु कोर्ट ने उनकी रिमांड को बढ़ाते हुए 6 मार्च तक कर दिया है। अब वो अगले दो दिन और सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। रिमांड बढ़वाने के लिये सीबीआई के वकील की ओर से दलील दी गई कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसपर सिसोदिया के वकील ने विरोध करते हुए कहा कि जांच में असहयोग रिमांड बढ़ाने का आधार नहीं हो सकता है।
कितनी देर हुई थी पूछताछ ?
कोर्ट ने सीबीआई से सवाल किया कि रिमांड के दौरान सिसोदिया से कितनी देर पूछताछ की गई। जिसके जवाब में सीबीआई ने कहा कि मनीष सहयोग नहीं दे रहे हैं। वहीं मनीष सिसोदिया के वकील दयान कृष्नन ने रिमांड बढ़ाने वाली सीबीआई की अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होने तर्क रखा कि जांच में सहयोग न देने पर रिमांड बढ़ाने की मांग करना किसी भी लिहाज़ से उचित नहीं है।
10 मार्च को होगी ज़मानत याचिका पर सुनवाई
शराब घोटाले मामले में गिरफ़्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के लिये राउज एवेन्यु कोर्ट ने 10 मार्च की तारीख तय की है। याचिका पर कोर्ट की ओर से सीबीआई को नोटिस भी जारी किया गया है। जिससे साफ होता है कि सिसोदिया को होली से पहले ज़मानत नहीं मिल पायगी। अभी उनको सीबीआई की हिरासत में ही रखा जायगा।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


2 Comments
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!