निक्की मर्डर केस: साहिल के अलावा 5 और किरदार हत्याकांड में शामिल
BREAKING दिल्ली-एनसीआर

निक्की मर्डर केस: साहिल के अलावा 5 और किरदार हत्याकांड में शामिल

Spread the love

निक्की हत्याकांड में साहिल गहलोत के अलावा उसके पिता वीरेंद्र, दो कजिन आशीष और नवीन के साथ ही दो दोस्त अमर, लोकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि इन आरोपियों ने ही साहिल पर निक्की को छोड़ने व उसे रास्ते से हटाने का दबाव बनाया था। इतना ही नहीं उन्होंने ही निक्की यादव से छुटकारा पाने का तरीका साहिल को बताया था। साहिल ने शादी से पहले निक्की से छुटकारा पा लिया।

निक्की मर्डर केस में पुलिस एक के बाद एक एक खुलासे कर रही है। जिसने केस की पूरी थ्योरी ही पलट गई। साहिल गहलोत से की गई पूछताछ में पहले तो उसने बताया था कि उसने अकेले ही इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। लेकिन हर कोई हैरान तो उस वक्त हो गया जब पुलिस ने दो दिन पहले 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पांचों की गिरफ्तारी के बाद अब निक्की मर्डर केस में सिर्फ साहिल अकेला किरदार नहीं है। इन पांच आरोपियों में साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत, दो कजिन आशीष और नवीन के अलावा दो दोस्त अमर, लोकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवीन उसकी मौसी का लड़का है,जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।आईए जानते हैं इन पांचों आरोपियों के किरदार ?

साहिल गहलोत से तो अच्छी तरह वाकिफ हो चुके होंगे क्योंकि साहिल ही इस मर्डर का मुख्य आरोपी है। जिसने कार में निक्की यादव को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा। साहिल ने बताया था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था। लेकिन जांच में इन दिनों की शादी की बात खुल गई। अक्टूबर 2020 में ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में इन दोनो ने शादी की थी। लेकिन साहिल के घरवालों को यह रिश्ता कुबूल न होने के कारण वह लगातार उस पर अरेंज मैरिज करने का दबाव बना रहे थे। जैसे ही निक्की साहिल की दूसरी शादी करने की बात का पता चला तो उसने उसको पोल खोलने व पुलिस के पास जाने की धमकी दी। पुलिस के खौफ से साहिल ने निक्की की हत्या कर दी।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र गहलोत को बेटे द्वारा की गई इस हत्या के बारे में पता था। फिर भी वह साहिल पर लगातार दूसरी शादी करने का दबाव डाल रहा था। दरअसल, साहिल की सगाई के दिन निक्की ने उसे फोन कर कहा था कि वह वेन्यू पर आकर सबको उसकी शादी की बात बता देगी जिसके बाद साहिल अपने पिता के पास पहुंचा और सारी बात बताई। जिस पर वीरेंद्र ने उससे निक्की के पास जाकर मामला संभालने व सब कुछ निपटाकर वापस आने के लिए कहा। इतना ही नहीं जब साहिल ने निक्की की हत्या की तो इसकी खबर भी बाप वीरेंद्र को थी। उसके बाद शाम को बाप ने बेटे की शादी रचाई।

अब नज़र डालते हैं नवीन पर, जो कि साहिल की मौसी का लड़का है और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। नवीन ने ही साहिल को कानून से कैसा बचा जाए ये सारी ट्रिक बताई। इतना ही निक्की को फ्रिज में रखने की सलाह भी उसी ने साहिल को दी। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में साहिल के एक और भाई आशीष और दो दोस्त अमर और लोकेश भी पुलिस को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साहिल ने जिस कार में निक्की की हत्या की वह आशीष की थी। इतना ही नहीं जब निक्की की हत्या की योजना बन रही थी तब भी ये वहां मौजूद था। साहिल ने इन सभी लोगों को हत्या व और लाश छिपाने तक की जानकारी थी।

ऐसे रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी साहिल पर निक्की यादव को छोड़ने और उसे रास्ते से हटाने का दबाव बनाते थे। वहीं साहिल के परिवार ने भी निक्की और साहिल के रिश्ते को कुबूल नही किया। जब साहिल की दूसरी शादी तय हुई तो इन सभी आरोपियों ने साहिल पर निक्की से छुटकारा पाने का दबाव डाला। इन सबने मिलकर शादी से पहले निक्की की हत्या करने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक साहिल को निक्की को टूर पर ले जाना था। साहिल को भी खुद पर यकीन था कि वह निक्की को टूर पर जाने के लिए मना लेगा और जैसे ही मौका मिलेगा उसे मार देगा।

प्लान के मुताबिक साहिल ने शादी से पहले निक्की की हत्या को अंजाम दिया। जिसकी खबर उसने पिता समेत सभी आरोपियों को इसकी सूचना दी। आरोपियों को विश्वास था कि लाश को फ्रिज में रखने से कोई बदबू नहीं फैलेगी। सभी शादी में व्यस्त हैं, ऐसे में किसी को कोई शक भी नहीं होगा। शादी के बाद फुरसत से लाश को ठिकाने लगा दिया जाएगा।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

2 Comments

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *