सरधना नगर पालिका परिषद में नवदेवी सम्मान समारोह कार्येक्रम का आयोजन
सरधना: नगर पालिका परिषद में सोमवार को अब्दुल कलाम सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ईओ ने की। अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डोर टू डोर अभियान ,अपने घरों और दुकानों के कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने , अपने आसपास के घरों मे साफ -सफाई के संबंध मे जागरूकता फैलाने, गीले कूड़े से खाद बनाकर पेड़ पौधों में इस्तेमाल करने जैसे कार्य करने वाली महिलाओं को निकाय स्तर पर पूर्व में गठित प्रोत्साहन समिति के तहत वार्डो से चयनित महिलाओं को अधिशासी अधिकारी ने पुष्प माला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य रुप से विमला अरोड़ा, रीना, निक्की, इंदिरा मानव, सीमा पंवार, प्रेमलता , सविता आर्य, अनुराधा समेत ममता कौशल, सोनी और सफाई मित्र को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया। वहीं इसके अलावा चयनित महिलाओं मे संगीता, प्रतिभा, ताहिरा, रेश्मा, अफ़साना, पुष्पा, नीलम, गड्डी, शकीला, समीना, रुखसार, जरीना, आशा, सुमन, बबली, शशि, गीता, अर्चना, वंदना, रेखा, गीता, मुन्नी, कामिनी, नेहा, सरिता, डोली, सन्नौ, अफ़साना आदि को भी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नपा अधिकारी, स्टाफ कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक एवं पुरस्कृत महिलाओं के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/groups/480505783445020https:/



2 Comments
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.