दुष्यंत पर धर्म परिवर्तन के दबाव की सूचना नौचंदी पुलिस को दी थी-पीड़ित मां
उत्तर प्रदेश मेरठ

दुष्यंत पर धर्म परिवर्तन के दबाव की सूचना नौचंदी पुलिस को दी थी-पीड़ित मां

Spread the love
  • नौचंदी थाना क्षेत्र के चित्रकूट की घटना
  • डीजे का काम करने वाले दुष्यंत ने कर ली आत्महत्या
  • फरहा नामक युवती से कर ली थी उसने शादी
  • आत्महत्या से पूर्व दुष्यंत ने की थी फराह से बात
  • दुष्यंत की मां ने लगाई डीएम से न्याय की गुहार

चित्रकूट कालोनी में आत्महत्या करने वाले युवक दुष्यंत चौधरी के परिजनों ने आज जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व उनके परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। परिजनों ने आज फिर यह आरोप दोहराया कि दुष्यंत पर धर्मान्तरण का बराबर दबाव बनाया जा रहा था। इसे दबाव में उसने आत्महत्या की है। जिलाधिकारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दरअसल, मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की चित्रकूट कालोनी निवासी 23 वर्षीय दुष्यंत ने दो दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह डीजे का काम करता था। उसने परिजनों की इच्छा के विपरीत फरहा नामक युवती से शादी कर ली थी। आत्महत्या के बाद परिजनों ने फराह समेत उसके अन्य परिजनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बयान में फरहा ने बताया कि तीन साल  पहले उसकी मुलाकात दुष्यंत से उसकी बहन की शादी के दौरान हुई थी। दोनों के परिवार की नाराजगी की वजह से एक साल तक दोनों अलग-अलग रहते रहे। उसके बाद दुष्यंत ने कोतवाली थाना क्षेत्र में मकान किराए पर लिया और दोनों साथ रहने लगे।

इस प्रकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि दुष्यंत के परिजन व हिंदू संगठन के लोग आत्महत्या के पीछे धर्मान्तरण का दबाव कारण बता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि दुष्यंत पर धर्मान्तरण का दबाव था। आज हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ दुष्यंत की माता व अन्य परिजनों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। माता शिक्षा देवी की तरफ से दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि दुष्यंत ने अपनी मां से कहा था कि फरहा आदि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। वह घर वापसी चाहता है। इसकी शिकायत नौचंदी थाने की गई तो वहां से यह कहते हुए उन्हें लौटा दिया कि दुष्यंत बालिग है, उसे कैसे कोई रोक सकता है। परिजनों ने जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

(विस्तार से देखिये 👇)

इस मौके पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े सचिन सिरोही ने कहा कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। जबकि दुष्यंत को आत्महत्या के लिये फरहा आदि ने ही उकसाया है। फोन डिटेल से यह पता चल चुका है। आत्महत्या से कुछ समय पूर्व ही यानी अंतिम बार दुष्यंत ने फरहा से ही लंबी बात की थी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

 

1 Comment

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *