अम्हेड़ा सानी में बच्चों को भेजकर होलिका में आग लगाई, हंगामा,तनाव
मेरठ आस-पास

अम्हेड़ा सानी में बच्चों को भेजकर होलिका में आग लगाई, हंगामा,तनाव

Spread the love

दूषित मानसिकता को आखिर क्या कहा जाये। मेरठ के ग्राम अम्हेड़ा सानी में एक मुस्लिम ने अपने बच्चों को उकसा कर होलिका में आग लगवा दी। जब तक ग्रामीणों को पता चला होलिका जल चुकी थी। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बिगड़ते हालात पर काबू पाया। अब वहां दोबारा से  पुलिस की मौजूदगी में होलिका लगाई गई है। वहीं इस घटना का सूत्रधार अपने बच्चों को घर पर ही छोड़कर फरार हो गया है।

यह घटना माछवा चौकी के अंतर्गत ग्राम अम्हेड़ा सानी में हुई। किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हेड़ा सानी गांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी और परशुराम स्वाभिमान ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर हर्ष तोमर के मुताबिक सोमवार की शाम कायस्थ बड्डा गांव निवासी मोहम्मद अतुआ ने अपने बच्चों को भेजकर होली जला दी। धुआं उठते देख ग्रामीण वहां पहुंच गया। जिन्हें देखकर अतुआ अपने बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने बच्चों की पिटाई करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। सूचना पर किठौर समेत अन्य थाने की फोर्स पहुंच गई। वे बच्चों को थाने लेकर आ गए।

ग्रामीणों की मौजूदगी में पकड़े गये बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऐसा अपने अब्बा के कहने पर किया है। बाद में इन बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई हैं। उसी स्थान पर दोबारा होली लगा दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन होगा। ग्रामीणों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

1 Comment

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *