एलानिया कत्ल के पांच घंटे बाद हत्याभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश मेरठ

एलानिया कत्ल के पांच घंटे बाद हत्याभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

172 Views
  • हुमायूंनगर में रविवार की सुबह हुई समीर की हत्या
  • शेविंग कराने गया हुआ था समीर
  • दो दिन पहले एकदूसरे को देख लेने की दी थी धमकी
  • पांच घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ कर किया गिरफ्तार
  • अमीरू के पैर में लगी है पुलिस की गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में आज सुबह हेयर स्टाइल शाप पर एलानिया कत्ल करने के पांच घंटे बाद पुलिस ने हत्याभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्याभियुक्त अमीरू सैफी के पैर में गोली लगी है। बावजूद इसके अमीरू के चेहरे पर कहीं भी दर्द अथवा पश्चाताप जैसा कोई निशान नजर नहीं आया। दरअसल, हुमायूनगर के नूर गार्डन का रहने वाला समीर अपराधिक किस्म का व्यक्ति था। उस पर कई मुकदमे दर्ज थे।

समीर का फाइल फोटो

दो दिन पहले समीर की पास में ही केएस बाइक सर्विस सेंटर नाम से दुकान करने वाले अमीरू सैफी से उसकी झड़प हो गयी थी। दोनों ने ही एकदूसरे को दो दिन में देख लेने की धमकी दी थी। समीर ने आज सेविंग करने के दौरान अमीरू को देखा तो वह कुछ करने की स्थिति में नहीं था। हाथ में हथियार लिये अमीरू उसकी कनपटी पर हथियार लगा चुका था। अमीरू ने चार गोलियां उसके भेजे में उतार दी। दिन दहाड़े हुए इस एलानिया कत्ल के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। दरअसल, पिछले बार 12 में इस थाना क्षेत्र में हत्या की यह दूसरी वारदात थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने ततीना रोड पर अमीरू को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *