मध्य प्रदेश के रतलाम में 25 नवंबर की रात तीन लोगों की हत्या करने वाले कुख्यात हत्यारे दिलीप देवल को रतलाम पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. एनकाउंटर से पहले बदमाश की फायरिंग में एक टीआई समेत 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए । दिलीप देवल रतलाम में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था. इस हत्याकांड के 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी, लेकिन मास्टरमाइंड दिलीप देवल घटना के बाद से फरार था । गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलीप देवल को धनासुता रोड की तरफ देखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में तलाश शुरू की तो दिलीप देवल भागता हुआ दिखाई दिया. पुलिस अधिकारियों ने जब उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस वालों पर ही गोलियां चला दीं । जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों को भी फायरिंग करनी पड़ी. इस जवाबी फायरिंग में दिलीप देवल मारा गया. दिलीप देवल द्वारा की गई फायरिंग से एक थाना प्रभारी समेत में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनका रतलाम के अस्पताल में इलाज चल रहा है ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

