आधुनिक गोमती रेलवे स्टेशन का मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण,कहा-कमाल का दिखता है यह
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर लखनऊ

आधुनिक गोमती रेलवे स्टेशन का मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण,कहा-कमाल का दिखता है यह

Spread the love
216 Views

यूपी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। पीएम मोदी ने इसका आज वर्चुअली लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह स्टेशन कमाल का दिखता है। इस दौरान गोमती नगर स्टेशन पहुंचे मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस स्टेशन के विकास का उनका सपना आज पूरा हो गया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय रेलवे मंत्री सर्वानंद सोनोवाल जब संसद में चार स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की बात कर रहे थे, तभी उन्होंने उन्हें गोमतीनगर स्टेशन का नाम पर्ची पर लिखकर दिया गया। उन्होंने उसी समय इसके नाम की भी घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्टेशन आकर इसे देखना चाहिये।  1876 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। इसमें 177 करोड़ की परियोजना का कार्य कहीं पूरा हुआ है तो वह गोमती नगर रेलवे स्टेशन है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में अमौसी, मानक नगर, मल्होर सहित अन्य जगहों पर 8 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा, इसके निर्माण में पैसे का ही नहीं मजदूरों के पसीने का भी महत्व है। लखनऊ के विकास का अनुभव लोगों को स्वयं हो रहा है।

गोमतीनगर लखनऊ स्टेशन।
गोमतीनगर लखनऊ स्टेशन।

फ्लाई ओवर का काम चल रहा है। आठ फ्लाईओवर स्वीकृत हैं। काम शुरू होना बचा है। 108 किलोमीटर की रिंग रोड का मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। 2-3 वर्ष में 8-9 फ्लाईओवर और शहर में बनेंगे।

स्टेशन का प्रोजेक्ट 2018 में शुरू हुआ था। यह यूपी का पहला विश्व स्तरीय स्टेशन होगा। दो दशक पहले तक मात्र तीन प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन अब 6 प्लेटफॉर्म में तब्दील हो गया है। उससे पहले यह स्टेशन पर महज एक हाल्ट हुआ करता था। सांसद राजनाथ सिंह की पहल से इसका निर्माण हुआ है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *