बदमाशों से परेशान होकर किशोरी ने लगाई इंसाफ की गुहार
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

बदमाशों से परेशान होकर किशोरी ने लगाई इंसाफ की गुहार

Spread the love

मेडिकल थाना क्षेत्र की छात्रा बदमाशों से तंग आकर पहुंची एसएसपी ऑफिस। असामाजिक तत्व लगातार पारुल को मारने व अपहरण करने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं किशोरी के माता पिता तक को मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपराधी लड़के पीड़िता की मां को कॉल करके ब्लैकमेल करते हुए कहते हैं या तो उसकी किशोरी से शादी कर दी जाए अन्यथा तुम्हे (माता पिता)जान से मार देंगे।

मेरठ के बदमाशों को पुलिस से खौफ आना जैसे बंद ही हो गया है। छात्राओं को लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। अपहरण, मारने आदि की धमकी दे रहे हैं। मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का जहां 13 वर्षीय पारुल से बदमाश आते जाते छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही शादी करने के लिए किशोरी व उसके माता पिता पर दबाव बना रहे हैं। अपराधी लड़के राजबाला (पीड़िता की मां) के पास फोन करके लगातार उनकी बेटी को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी से परेशान होकर पारुल अपनी मां राजबाला के साथ इंसाफ की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंची।

पारुल ने बताया कि वह बाल विहार स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। असामाजिक तत्व स्कूल आते जाते उससे छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नही लगातार फोन करके उसे तरह तरह की धमकियां देते हैं। एक बार तो पीड़िता ने पब्लिक के बीच शोर मचा कर दबंगों को मौके से भाग दिया था। जिसके बाद वह बहुत डर गई और स्कूल जाना ही बंद कर दिया। पारुल के मुताबिक थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी मां सब्जी बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

ये कोई पहली धमकी नही है जो शहर में सिर्फ पारुल को मिली है। पारुल जैसी ना जाने कितनी लड़कियों को इन दबंगों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मवाना थाना क्षेत्र के गांव पिलोना की निकिता को भी ऐसे ही एक राजन नाम के आरोपी ने तमंचे की नोक पर जान से मरने की कोशिश की थी। वह भी निकिता से तमंचे के दाम पर जबरदस्ती शादी करने की फिराक में था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

1 Comment

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *