लव मैरिज का एक साल में अंत, एकतानगर में पत्नी को जहर देकर मारने वाला गिरफ्तार
मेरठ आस-पास

लव मैरिज का एक साल में अंत, एकतानगर में पत्नी को जहर देकर मारने वाला गिरफ्तार

Spread the love

एक साल पूर्व की गई लव मैरिज का अंत पत्नी को जहर देकर मारने से हो गया। पल्लवपुरम में तीन दिन पहले मृत अवस्था में मिली 28 वर्षीय नीतू के पति देवेंद्र को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

नीतू की फाइल फोटो
नीतू की फाइल फोटो

दरअसल, सरधना निहाली गांव निवासी नीतू ने एक साल पूर्व देवेंद्र से लव मैरिज की थी। देवेंद्र मीरापुर थाना अल्लूपुर मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। शादी के बाद से ही देवेंद्र व नीतू अपने परिवार से अलग रह रहे थे। पंद्रह दिन पहले ही देवेंद्र ने पल्लवपुरम के एकतानगर कालोनी में किराये पर कमरा लिया था। यहां दोनों साथ रह रहे थे। तीन दिन पूर्व देवेंद्र ने जहरीला पदार्थ देकर नीतू को मौत के घाट उतार दिया था। नीतू तीन माह के गर्भ से थी। रजाई में शव को लेटा कर देवेंद्र तभी मोबाइल स्विच आफ कर फरार हो गया था।  नीतू की बहन, जीजा ने पति देवेंद्र के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस टीम को देवेंद्र के मोबाइल की अंतिम लोकेशन एकतानगर ही मिली थी। पुलिस ने तमाम साक्ष्य के आधार पर देवेंद्र को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

2 Comments

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *