
लारेंस गैंग का गुर्गा एक लाख का ईनामी जितेंद्र जीतू मुठभेड़ में ढेर
- जेल में रहने के दौरान आया था लारेंस के संपर्क में
- मुंडाली थाना इलाके में हुई मुठभेड़
- एक लाख रुपये का इनामी था जितेंद्र ऊर्फ जीतू
- झज्जर जिले के आसौंदा सिवान का रहने वाला
- एसटीएफ व मेरठ पुलिस ने किया एनकाउंटर
यूपी STF ने मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग मे जितेंद्र घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। हरियाणा की जेल में रहने के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था। इसके बाद लॉरेंस गैंग के लिए काम करने लगा था। जितेंद्र के खिलाफ 8 मामले दर्ज थे। जितेंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था।
विस्तार से देखिये 👇
दरअसल, हरियाणा से पैरोल पर फरार होने के बाद जितेंद्र पश्चिम यूपी में एक्टिव हो गया था। उसने गाजियाबाद-नोएडा के कई बिल्डर्स को रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी थी। यह खबर एसटीएफ को लग गई। इसके बाद एसटीएफ इसके पीछे लग गई।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/