पंजाब से अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी AAP ? सांसद संजीव अरोड़ा को बनाया लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में उम्मीदवार
विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई लुधियाना पश्चिम सीट के बारे में अभी तक चुनाव आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतार दिया है। माना जा रहा है कि संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर अरविंद केजरीवाल को भेजकर उनका राजनीतिक मार्ग प्रशस्त किया जायेगा।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा चुनाव लड़ने से पूर्व देंगे या फिर उपचुनाव में जीतने के बाद करेंगे, लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राज्यसभा में भेजने का रास्ता साफ हो जाएगा।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/