ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी गई
- ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया
- पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- एसपी देहात काफी देर तक जाम हटाने को जूझते रहे
- अंत में एसएसपी ने कमान संभाल जाम खुलवा दिया
ललिता गौतम हत्याकांड में जिला मुख्यालय के सामने सड़क जामकर धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर तितर बितर कर दिया। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। काफी समय बीतने पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, उन्होंने लाठियां फटकराने का आदेश दे दिया। देखते ही देखते सड़क प्रदर्शनकारियों से साफ हो गई। हमेशा शांत रहने वाले एसएसपी यहां खासे गुस्से में भी नजर आये।
मेरठ के छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध में आज दलित समाज के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर मेरठ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश साफ देखा जा सकता था। हाथों में हत्यारो को फांसी दो का बैनर लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ललिता गौतम के हत्यारो को फांसी देने की पुरजोर मांग की है ।
प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि छात्रा ललिता गौतम की हत्या एक सोची-समझी और बर्बर साजिश का हिस्सा है, जिसके दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित समाज ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाई जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी पुरजोर मांग उठाई है। कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
दलित समाज के प्रतिनिधियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में त्वरित न्याय नहीं मिला और सभी आरोपियों को जेल के पीछे भेजकर कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, तो यह आंदोलन पूरे जनपद और प्रदेश स्तर पर और अधिक उग्र रूप अख्तियार करेगा।
फोलो करें
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv
यूट्यूब -https://www.youtube.com/@firstbyteUP
फेसबुक-https://www.facebook.com/share/1CRx5CAv4B/?mibextid=wwXIfr


