मालद्वीप से कहीं सस्ता व सुंदर डिस्टिनेशन है लक्षद्वीप..
देश-विदेश मुख्य ख़बर

मालद्वीप से कहीं सस्ता व सुंदर डिस्टिनेशन है लक्षद्वीप..

152 Views

पीएम मोदी के फोटो शूट ने एकाएक ही लक्षद्वीप को सुर्खी में ला दिया। मालद्वीप से लोगों का होता मोहभंग लक्षद्वीप की तरफ बढ़ गया। हालात यह है कि अब बॅालीवुड एक्टर्स से लेकर नेता तक विदेश जाने की बजाय भारत के पर्यटन स्थलों व मुख्यत लक्षद्वीप घूमने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लक्षद्वीप vs मालदीव ट्रेंड कर रहा है, जबकि लोग यह भी खोज रहे हैं कि Beaches, ट्रेवल और पर्यटन के मामले में इनमें से कौन सा बेहतर विकल्प है।

तो चलिये इस पर थोड़ा प्रकाश डालते हैं। दरअसल,किसी भी जगह घूमने जाने के लिये सबसे पहले बजट का अनुमान लगाना बेहद जरूरी होता है। बिना किसी झिझक के अपनी यात्रा का आनंद लेने के लिए हम सभी होटल, खाने-पीने, घूमने वाली जगहों से लेकर अन्य खर्चों के बारे में पूरी कैलकुलेशन करते हैं। और फिर इसके बाद ही मनमाफिक जगह की ओर कूच करते हैं।

पहले बात करते हैं लक्षद्वीप की। भारत के आठ केंद्र शासित प्रदेशो में से एक लक्षद्वीप भी है। केरल के कोच्चि शहर से इसकी दूरी महज 440 किलोमीटर है। लक्षद्वीप में 36 द्वीप हैं। इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 32 किलोमीटर है। यह मालदीव के मुकाबले 10 गुना ज्यादा छोटा है। केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी 60 हजार से ज्यादा है और यहां 96 फीसदी लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। 36 में सिर्फ 10 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं, बाकि पर नहीं। 

जिन द्वीपों पर लोग रहते हैं उनमें कवाराट्टी, अगाट्टी, अमिनी, कदमत, किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकॉय शामिल हैं। लक्षद्वीप में लोग मलयालम भाषा बोलते हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश की कमाई का मुख्य जरिया मछली पकड़ना और नारियल की खेती है। हालांकि, हाल के सालों में यहां पर्यटन उद्योग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल यहां पर 25 हजार लोग घूमने के लिए पहुंचे।

जहां तक यहां पहुंचने का सवाल है तो हवाई मार्ग से लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ एक हवाई पट्टी है, जो अगाट्टी में है। इसकी कनेक्टिविटी कोच्चि से है। लक्षद्वीप के बाकी द्वीपों पर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

अब बात करते हैं मालदीव व लक्षद्वीप जाने के लिये आने वाले खर्चे की तुलना पर। अगर कोई कपल भारत से मालदीव जाना चाहता है तो फ्लाइट्स के जरिये करीब 30 हजार रुपये में आना-जाना यानी राउंड टिकट मिल जाती है। हालांकि, फ्लाइट बुकिंग कम से कम 30 दिन पहले की जानी चाहिए। इसके अलावा एक दिन का होटल का खर्च लगभग 7000 से 10000 रुपये आता है। वहीं, खाने-पीने के दिन में कम से कम 1000 रुपये और पर्यटन स्थल घूमने के करीब 4500 रुपये तक लग सकते हैं। इसके अलावा टैक्सी और अन्य खर्चों पर एक दिन में 5000 रुपये लग सकते हैं। इन सब खर्चों को मिला लिया जाए तो एक कपल का मालदीव में एक दिन का खर्चा करीब 17,500 रुपये बनता है।

वहीं मालदीव की बजाय लक्षद्वीप घूमना हो तो दिल्ली से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट की टिकट 12 से 13 हजार रुपये से शुरू हो जाती हैं। लक्षदीप में होटल की रेंज 2 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। यहां एक दिन का खाने का खर्च 500 से एक हजार रुपये तक आ सकता हैं। इसके अलावा Sightseeing के 2000 रुपये और वाटर एक्टिविटीज़ समेत अन्य चीजों पर एक दिन में 3000 रुपये तक लग सकते हैं। कुल मिलकर लक्षद्वीप घूमने का एक दिन खर्चा एक कपल के लिए 7500 से 8000 रुपये तक बनता है, जो मालदीव घूमने की तुलना में आधे से भी कम है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *