अब केन्या ने भी दिया अडानी ग्रुप को झटका, समझौते किये रद्द
अमेरिकी कोर्ट द्वारा गौतम अडानी व भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद ग्रुप को एक के बाद एक झटका लग रहा है। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच केन्या ने अदाणी समूह के साथ हुए उस समझौते को रद्द करने का आदेश दिया है, जिसके तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण भारतीय समूह सौंप दिया जाना था। इसके अलावा विद्युत वितरण लाइनों के निर्माण के लिए 736 मिलियन डॉलर के सार्वजनिक-निजी भागीदारी समझौते जिसकी मियाद 30 वर्ष थी, को भी रद्द कर दिया है।
दरअसल, अमेरिकी कोर्ट ने करीब 2200 करोड़ रुपये के रिश्वतखोरी में अडानी और सात अन्य लोगों को प्रथम दृष्टया दोषी माना है। आरोप है कि बड़े प्रोजेक्ट पाने के लिये ग्रुप ने बतौर रिश्वत इतनी बड़ी रिश्वत अफसरों को दी है। हालांकि अडानी ग्रुप ने अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों को यह कहते हुए दरकिनार कर दिया है कि वह अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। दोषी पाये जाने के बाद मेरिका की अदालत ने देश के दूसरे सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।
उधर, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने बताया कि उन्होंने अदाणी समूह के साथ हुए उस समझैते को रद्द करने का आदेश दिया है, जिसके तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण भारतीय समूह सौंप दिया जाना था। केन्या ने यह फैसला कंपनी के संस्थापक पर अमेरिका में अभियोग लगाए जाने के बाद किया गया।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

