लखनऊ में जज के बेटे ने JEE में फेल होने पर लगाई फांसी
BREAKING उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ में जज के बेटे ने JEE में फेल होने पर लगाई फांसी

Spread the love
448 Views

स्पेशल जज (एनआईए) विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जेईई मेन्स 2024 का परीक्षाफल आने के बाद अजितेश त्रिपाठी ने यह कदम उठाया है। रात साढ़े ग्यारह बजे रिजल्ट आया था। अजितेश ने पर्दा फाड़कर उसी से फांसी का फंदा बनाया था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

अजितेश त्रिपाठी द्वारा यह कदम उठाये जाने की जानकारी रात करीब दो बजे परिजनों को हुई। करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका रिजल्ट आया था। अजितेश स्वभाव से गुस्से वाला था और उसके परीक्षाफल को लेकर परिजनों को पहले से ही कुछ आभास था। यही कारण है कि मां ने रिजल्ट आने से तीन दिन पहले ही उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया था जबकि लैपटाप उसी के पास था।

रिजल्ट आने के बाद लैपटाप पर उसने पाया कि वह फेल हो चुका है। इसके बाद उसने पर्दा फाड़कर उसे गले में लटका कर फांसी लगा ली। अजितेश की छोटी दो बहनें हैं। रिजल्ट आने के बाद भी कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनिष्ट की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। रात करीब दो बजे कुंडी तोड़कर परिजन भीतर गये तो अजितेश को पंखे से लटका हुआ पाया।

परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद परिजन अजितेश के शव को अपने पैतृक गांव देवरिया ले गये हैं।बटलर पैलेस में जज के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां परिवार का कोई सदस्य नहीं है। नौकरानी और उसके बच्चे यहां पर हैं।

ADCP मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक अजितेश ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिवार ने लिखकर दे दिया है कि वह कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं, इसलिये पोस्टमार्टम न कराया जाये।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *