अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी जाॅर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कारोबारी गौतम अड़ानी को लेकर गंभीर टिप्पणी की हैं। गुरूवार को सोरोस ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। उनके उनके तेजी से बड़ा नेता बनने की अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है। सोरोस के इस बयान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेशी साजिश बताते हुए कहा कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। यह भारत की डेमोक्रेसी में दखल देने की कोशिश है। उधर कांग्रेस ने भी जॉर्ज सोरोस के बयान की निंदा की है।
जॉर्ज सोरोस ने गुरुवार रात को म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में यह बयान दिया था। 👇
जॉर्ज सोरोस ने यह बयान दिया है। सोरोस ने कहा कि भारत क्वाड का सदस्य है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान भी उसके साथ हैं। लेकिन फिर भी ये रूस से बड़े डिस्काउंट पर तेल खरीदते हैं, मुनाफा कमाते हैं। भारत में मोदी और बिजनेस टाइकून अडाणी एक दूसरे के सहयोगी हैं। अडाणी ने स्टॉक मार्केट से फंड रेज करने की कोशिश की जिसमें वह फेल हो गए। उन पर स्टॉक मार्केट के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं लेकिन मोदी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं । उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा।
इस पर स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस ने ऐलान किया है कि वे हिन्दुस्तान में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो हिन्दुस्तान के हितों की नहीं उनके हितों की रक्षा करेगी। एक विदेशी ताकत ने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे और PM मोदी को हमले के सेंटर में रखेंगे। हर भारतीय को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/



1 Comment
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6