महिला अधिवक्ताओं की समस्या के समाधान को यूपी महिला अधिवक्ता एसोसिएशन गठित
- पश्चिमी यूपी की महिला अधिवक्ताओं ने उठाया कदम
- महिला अधिवक्ताओं की संख्या में हो रहा इजाफा
- महिला अधिवक्ता की समस्याओं का होगा समाधान
- चौधरी उर्वशी को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पश्चिमी यूपी की महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं को पूरजोर तरीके से उठाने व समाधान के लिये यूपी महिला अधिवक्ता एसोसिएशन का गुरूवार को मेरठ में गठन कर दिया गया है। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष पद पर चौधरी उर्वशी की ताजपोशी की गई है। बैठक में हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर से लेकर अन्य जिलों की महिला वकील शामिल हुईं।

एसोसिएशन का गठन आज मेरठ जिला बार के शास्त्री हाल में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उर्वशी सिंह ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की तमाम परेशानियां हैं जिनका समाधान नहीं हो पाता। उन परेशानियों को हल कराने के लिए इस संगठन को बनाया गया है। दरअसल, लॉ क्षेत्र में तेजी से महिला वकीलों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि महिला अधिवक्ताओं की परेशानियों को भी सुनकर दूर किया जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। यहां महिला अधिवक्ताओं की परेशानियां दरकिनार हो जाती है। इसलिए हमने ऐसा संगठन बनाया जो महिला वकीलों की परेशानियों पर काम करेगा। महिला वकीलों के हित, सम्मान में पूरे प्रदेश में कार्यरत रहेगा।
इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि हर नई महिला महिला अधिवक्ता का संगठन की तरफ से बैंड व बैज लगाकर स्वागत किया जायेगा। संगठन की संरक्षक निर्मला गुप्ता जबकि उपाध्यक्ष संतोष कुमारी को बनाया गया है। बैठक में मुरादाबाद से रेशमा बेमग, आराधना शर्मा, उफीर्, दीपीका वर्मा, रेनू गुप्ता, तब्बसुम जहां, पारुल के अलावा सुनीता रावत, कविात कल्याण, करुणा गौड़, प्रियंका राणा, रुकैय्या खान, शबाना राजपूत, गाजियाबाद से रेनू शर्मा, पूजा, सविता, बागपत से नरगिसस, परवीन सिद्दकी, मोनिका, गजाला अंसारी, प्रीति रानी, पूजा त्यागी, सुंदरी रानी, ज्योति शर्मा, अंबिका प्रजापति, ज्योति कश्यप, सीता सक्सेना, सिंपल सिंह, मीनाक्षी चौधरी, खुशनुमा, परवीन, रेखा खत्री, सुषमा चोधरी, प्रेमलता, अनीता, काजल, संजू, कोमल रानी, यशोदा यादव और सुषमा ने भाग लिया।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/



2 Comments
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.bh/register?ref=W49FLGDN
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?