उड़ने वाली बाइक तैयार, 804 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी
BREAKING खास खबर देश-विदेश

उड़ने वाली बाइक तैयार, 804 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी

Sep 28, 2022
32 Views

यह किसी सपने से कम नहीं हैं। कुछ इस तरह की बाइक पर बैठे और हवाई जहाज की स्पीड से जहां चाह उड़ चले। जेट विंगपैक लगाकर स्विट्जरलैंड के एक पूर्व सैनिक ईव्स रोजी ने जब उड़ान भरी थी तो सभी हैरत में पड़ गये थे लेकिन अब जल्द ही दुनिया की सबसे तेज उड़ने वाली बाइक सामने आने जा रही है। इस बाक को जेटपैक एविएशन की कंपनी मेमैन एयरोस्पेस ने बनाया है। इसकी स्पीड लगभग विमान के बराबर होगी। सामान्य कॉमर्शियल प्लेन की स्पीड 880 से 926 KM प्रति घंटा होती है लेकिन इस बाइक की स्पीड होगी 804 किलोमीटर प्रति घंटा।

इस आशय की जानकारी मेमैन एयरोस्पेस के मालिक डेविड मेमैन ने ट्वीटर पर शेयर की है। उनके मुताबिक इस बाइक (हेलिकॉप्टर) का नाम स्पीडर (Speeder) रखा गया है। यह एक एयर यूटिलिटी व्हीकल है, यानी इसका उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। दरअसल, हेलिकॉप्टर बड़े, जटिल, महंगे और पायलटों के बगैर नहीं उड़ सकते जबकि ड्रोन्स कम वजन उठाते हैं। उनकी रेंज भी छोटी व स्पीड बेहद कम होती है। वहीं यह बाइक ज्यादा काम आएगी। इसमें आठ जेट इंजन लगे हैं।

Futurism वेबसाइट का कहना है कि स्पीडर (Speeder) काफी ताकतवर है। यह 1000 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। इसकी गति 804 किलोमीटर प्रतिघंटा की है। बड़ी मोटरसाइकिल के आकार वाला यह यंत्र एक बार में करीब 644 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। यह खुद से उड़ान भर सकता है। पायलट उड़ा सकता है। या फिर रिमोट से भी उड़ाया जा सकता है।
बता दें कि डेविड मेमैन ने साल 2015 में अपना जेटपैक विकसित किया था। इसकी मदद से वह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के आसपास उड़े थे। उसके बाद उन्होंने उड़ने वाली बाइक वाले प्रोजेक्ट पर साल 2018 में काम शुरू किया। इस बाइक में जहाज वाला ईंधन ही लगेगा यानी एविएशन फ्यूल। मेमैन एयरोस्पेस फिलहाल अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से परीक्षण उड़ानों को देखने और करने की अनुमति मांग चुका है, देखते हैं कि ये कब उड़ान भरेगा।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *