ग्राम पेपला में प्रेमी युगल के शव मिले, ऑनर किलिंग की आशंका
- आवेश में ऑनर किलिंग को दिया अंजाम
- ग्राम पेपला में युवती के घर में हुई वारदात
- युवक शुभम की मौके पर ही मौत
- शुभम की कनपटी पर लगी है गोली
- साक्षी के सीने में लगी थी गोली
- इलाज के दौरान साक्षी की भी मौत

मेरठ के ग्राम पेपला में एक प्रेमी युगल को गोली मार दी गई। दोनों एक ही कमरे में खून से लथपथ मिले हैं। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है जबकि युवती की सुभारती मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। माना जा रहा है कि आनर किलिंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या है अथवा युवक ने युवती को सीने में गोली मार कर खुद कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र जबकि युवती का नाम साक्षी है। दोनों की उम्र 19 साल बताई गई है। यह वारदात युवती के घर में हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि शुभम की घर बुलाकर हत्या की गई है जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों को कमरे में एक साथ देख लेने पर युवती के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


1 Comment
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.