लोकप्रियता में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ा, ट्वीटर पर ब्लॅाक
चीफ जस्टिस आफ इंडिया की टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एकाएक ही चारों तरफ लोकप्रियता के क्षेत्र में फैल गई है। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । बाकी सोशल प्लेटफार्म पर भी फोलोवर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा पर आधारित नाम होने के बाद अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स (पहले Twitter) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है, “जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”वर्तमान में X पर उनके हैंडल @CJP_2029 को खोजने पर ‘Account Withheld’ (अकाउंट रोका गया) का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के मुताबिक, इस अकाउंट को एक कानूनी मांग (Legal Demand) के जवाब में केवल भारत के भौगोलिक क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।
दरअसल, चीफ जस्टिस ने एक समारोह के दौरान कॅाकरोच को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद विरोध की बाड़ आ गई थी। लोगों का कहना था कि चीफ जस्टिस को सोशल मीडिया पर काम करने वाले अथवा बाकी युवाओं पर यह टिप्पणी नहीं करनी चाहिये थी। विवाद बढ़ने पर चीफ जस्टिस ने आगे आते हुए स्पष्टीकरण दिया था। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मई 2026 में दिल्ली उच्च न्यायालय में वकीलों के वरिष्ठ पदनाम से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि “समाज में कुछ परजीवी (parasites) हैं, जिनमें से कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न रोजगार मिलता है और न पेशे में जगह मिलती है। इसके बाद वे सोशल मीडिया, पत्रकारिता और आरटीआई (RTI) एक्टिविज्म में जाकर सिस्टम पर हमला करना शुरू कर देते हैं।”
उधर, अभिजीत दिपके ने व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ खड़ा कर दिया। इसकी लोकप्रियता ने सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ दिया। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । इस तरह इंस्टा पर फ़ॉलोअर्स के मामले में इस एकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।