राम नवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बीस से ज्यादा लोगों का उपचार चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच आज घटना स्थल पर पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ हाय हाय व मुर्दाबाद के नारे लगाये। बीते दिवस ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख जबकि घायलों को पचास हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा कर दी थी। इंदौर नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंजीनियर को सस्पेंड किया गया।
गुरूवार को रामनवमी के मौके पर बेलेश्वर महादेव मंदिर में हवन के दौरान बावड़ी पर बनी छत धसने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीचे गिर गये थे। तभी आनन फानन में चलाये गये रेस्कयू अभियान में 12 शव निकाले गये थे। इन 12 शवों में 11 महिलाएं थी। रात डेढ़ बजे तक 16 और शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद रेस्कयू अभियान रोक दिया गया था। शुक्रवार की सुबह फिर से इस अभियान को शुरू किया गया। दरअसल, बावड़ी में पानी अधिक होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। पानी को पंप से बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। SDRF के DIG महेशचंद्र जैन के मुताबिक कुएं में बहुत ज्यादा पानी था, कुछ दिख नहीं रहा था। पानी को लगातार खाली किया गया। जिसके बाद और भी डेडबॉडी उसमें दिखीं। SDRF, NDRF, आर्मी की टीम, पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू में लगा है। शुरुआत में करीब 20 लोगों को सकुशल बावड़ी से बाहर निकाला गया। इनमें से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
शुक्रवार की सुबह घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे तो भीड़ ने हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। दरअसलस हादसे में पटेल समाज के ग्यारह लोगों की मौत हुई है। समाज के लोगों का कहना था कि जिन लोगों के यहां मौत हुई है, उनके परिवार से सीएम को मिलना चाहिए था। अफसरों ने पहले बताया गया था कि मुख्यमंत्री परिवार से मिलेंगे और उनकी पीड़ा जानेंगे। बाद में कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल के दौरे के अलावा पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/

