‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाते आठ लोग गिरफ्तार
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाते आठ लोग गिरफ्तार

Spread the love

आम आदमी पार्टी  इन दिनों पीएम मोदी पर आक्रमक है। शिक्षा पर सीधे सवाल खड़े करते हुए आम आदमी पार्टी ने देशभर में मोदी हटाओ देश बचाओं के पोस्टर  चस्पा करने का आभियान तेज कर दिया है। वहीं गुजरात में ऐसे पोस्टर लगाने पर  आठ  लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले दिल्ली में भी सौ से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज करते हुए करीब छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर। First Byte.tv
मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर। First Byte.tv

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के बाद अपने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोल दिया है। विधानसभा में सीएम केजरीवाल यह कहते हुए मोदी पर निशाना साध रहे हैं कि अगर पीएम अनपढ़ होगा तो कोई भी उन्हें बेवकूफ बना सकता है। केजरीवाल इसका बड़ा उदाहरण नोटबंदी का दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि किसी ने पीएम से कहा कि नोटबंदी कर दो आतंकवाद व भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा। केजरीवाल लगे हाथ सवाल भी करते नजर आ रहे हैं कि क्या नोटबंदी से आतंकवाद व भ्रष्टाचार खत्म हुआ है।

इस अभियान के तहत ही मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर देश भर में छापने की शुरूआत कर दी गई है। इस कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर  लिया गया।  ये गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी (AAP) के पोस्टर कैंपेन शुरू होने के एक दिन बाद हुई हैं। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक कि PM मोदी के खिलाफ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। केस दर्ज कर लिया गया है।

वहीं गुजरात के AAP चीफ इसुदान गढ़वी ने कहा कि हमारे पार्टी  कार्यकर्ताओं  को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा तानाशाही कर रही है, ये गिरफ्तारियां दिखाती हैं कि भाजपा डरी हुई है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *