केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महीनों का इंतजार समाप्त हो चुका है. मोदी सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे होने वाले हैं । प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हालिया बैठक एक दिन पहले 7 मार्च गुरुवार को हुई. बैठक में लिए गए निर्णयों में डीए को बढ़ाने का निर्णय भी शामिल रहा. कैबिनेट ने डीए को 4 फीसदी बढ़ाने पर मुहर लगाई. इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. ताजे फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. यह लाभ एक जनवरी 2024 से ही प्रभावी हो जाएगा । अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर हो चुके पूर्व केंद्रीय कर्मियों की पेंशन पर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं. वेतन आयोग ने महंगाई के असर को दूर करने के लिए महंगाई भत्ते का प्रावधान किया है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के हिसाब से महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है. पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है । इस बार की डीए बढ़ोतरी अलग कारणों से खास बन जाती है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिश है कि अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, तो उससे कई अन्य भत्ते भी प्रभावित होते हैं. प्रभावित होने वाले भत्तों में एचआरए, ग्रैच्युटी, चिल्ड्रेंस एजुकेशन-ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि शामिल हैं. 7वें वेतन आयोग में इस बात का भी प्रावधान किया गया है कि अगर डीए-डीआर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, तो उसे सैलरी-पेंशन के बेसिक कंपोनेंट में जोड़ दिया जाता है और उसके बाद फिर से शून्य से कैलकुलेशन शुरू होता है ।।
Recent Posts
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा



2 Comments
It’s actually a nice and useful piece of information. I am satisfied that you shared this helpful information with us. Please stay us informed like this. Thank you for sharing.
I view something really special in this site.