ब्रह्मपुरी: 16 घंटे बाद उर्वी का शव बरामद
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

ब्रह्मपुरी: 16 घंटे बाद उर्वी का शव बरामद

Spread the love
  • उर्वी का शव 16 घंटे बाद नाले से बरामद
  • रात 8 बजे घर के सामने से हुई थी लापता
  • इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में किया गया मृत घोषित
  • पीड़ित पिता जताया था अपने साले पर शक
  • थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का मामला

ब्रमपुरी क्षेत्र में होली के दिन गायब हुई 3 साल की उर्वी का शव 16 घंटे बाद नाले से बरामद कर लिया गया है।शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दरअसल, होली के दिन रात 8 बजे ललित की 3 साल की बेटी उर्वी घर के सामने खेलते खेलते अचानक लापता हो गई थी। जिसकी खोज में इलाके के सारे कैमरे खंगाले गए थे , आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी साथ ही नाले में गिरने के शक के चलते बुल्डोजर से नाले में सर्च अभियान भी चलाया गया था।लेकिन उस दौरान बच्ची नाले में नही मिली। और आज नाले से ही बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के पिता ने अपने साले संजय पर शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने उससे भी पूछताछ की थी। उस दौरान पीड़ित बाप ललित ने मीडिया को यह जानकारी दी थी ||

(विस्तार से देखिये👇)

https://youtu.be/rPgXnXt-MTo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *