भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा मात्र है-रागिनी नायक
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा का श्वेतपत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। इस सरकार में अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही है। केंद्र हो या प्रदेश दोनों की यूपी सरकार सही आंकड़े छुपा रही है। सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर डाला है। बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंची रागिनी नायक बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रही थी। रागिनी ने कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार दोनों ही सही आंकड़े छिपा रही हैं। भाजपा ने सरकार में आने के समय दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब बेरोजगारी चरम पर है, 30 लाख कर्मचारी सरकारी पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद कम कर दिए गए। PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीतारमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।
रागिनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए जो श्वेत पत्र लाई है वह पूरी तरह से झूठ है। एक और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। एलान किया कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/