भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन की मौत, न्यूटीमा हास्पिटल में हंगामा
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन की मौत, न्यूटीमा हास्पिटल में हंगामा

Spread the love
  • न्यूटीमा हॉस्प्टिल एक बार फिर विवादों में 
  • बेरियाट्रिक सर्जरी ने ली महिला की जान
  • डा.ऋषि सिंघल ने किया था ऑपरेशन
  • परिजनों ने लगाया डा.ऋषि पर गंभीर आरोप
  • भाजपा महामंत्री ने मौत को दी हत्या की संज्ञा
  • डा.ऋषि के खिलाफ परिजनों ने दी तहरीर
  • बेरियाट्रिक सर्जरी के नाम पर खुली लूट-मारवाड़ी

बेरियाट्रिक सर्जरी के जरिये मोटापे पर काबू पाने की चाह ने रजनी गुप्ता की जान ले ली। रजनी गुप्ता भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी की बहन जबकि मेरठ में सपा नेता सनी गुप्ता की माता व मेरठ टेंट एसोसिएशन के संरक्षक ब्रजमोहन गुप्ता की धर्मपत्नी थी। आरोप है कि आपरेशन के बाद लीकेज रह जाने के कारण शरीर में इंफेक्शन फैल गया। और अंत में रजनी गुप्ता की मौत हो गयी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यूटीमा हास्पिटल में जमकर हंगामा किया। इन लोगों ने सीधा आरोप लगाया कि डा. ऋषि सिंघल की घोर लापरवाही के चलते उन्हें अपनी प्रियजन से हाथ धोना पड़ा है। ये लोग आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। रिश्तेदार भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने इसे हत्या करार देते हुए इसे लूट का धंधा बताया है।

पति ब्रजमोहन गुप्ता के साथ रजनी गुप्ता। फोटो फाइल
पति ब्रजमोहन गुप्ता के साथ रजनी गुप्ता। फोटो फाइल
सदर बाजार मेरठ निवासी ब्रजमोहन गुप्ता ने मेडिकल थाने को दी तहरीर में जानकारी दी है कि डा ऋषि सिंघळ का अखबार में विज्ञापन देखकर उनकी पत्नी रजनी गुप्ता व बेटी शिवानी ने वजन कम करने के लिये न्यूटीमा हॉस्पिटल में संपर्क किया था। डा.ऋषि ने दोनों आपरेशन के लिये पांच लाख रुपये मांगे थे जो बाद में तीन लाख 70 हजार कर दिये गये थे। न्यूटीमा में आपरेशन के कुछ देर बाद ही पत्नी ने पेट में दर्द की शिकायत की। डा.ऋषि को बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि डा.ऋषि ने उनके साले अरविंद मारवाड़ी और बेटे सन्ना के सामने इसबात को स्वीकार किया कि आपरेशन के बाद लीकेज रह जाने के कारण ऐसा हुआ है। तब तक इंफेक्शन शरीर में फैल चुका था। अंत में वेंटीलेटर पर ले जाया गया और आज शाम उनकी मौत डिक्लेयर कर दी गई।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/