महापौर के बाद अब कार्यकारिणी में भी भाजपा का दबदबा कायम
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

महापौर के बाद अब कार्यकारिणी में भी भाजपा का दबदबा कायम

Spread the love
  • बारह सीट कार्यकारिणी में से आठ पर भाजपा जीती
  • सपा के तीन व एआईएमआईएम का एक पार्षद जीता
  • भाजपा के दिग्गज सुबह से जमे थे मैदान में 
  • भाजपा की दीपिका शर्मा व अनिल वर्मा चुनाव हारे
  • सपा से राहत जहां, कुलदीप व नाजरीन जीते भाजपा से 
  • पवन चौधरी,संजय सैनी,पूनम गुप्ता, रेखा सिंह जीतीं 
  • विमला वाल्मीकि,दीपक,विक्रांत, राजीव काले भाजपा से जीते 

मेरठ नगर निगम महापौर चुनाव जीत के बाद आज हुए कार्यकारिणी चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम  लहरा दिया है। 12 सदस्यों के लिये हुए चुनाव में भाजपा आठ सीट पर काबिज होने में सफल रही है। सपा को तीन जबकि औवेसी की पार्टी को एक सीट पर संतोष करना पड़ा है। बारह सदस्यों वाली कार्यकारिणी में इस बार चुनाव कर पांच महिला पार्षद आई हैं।

इससे पूर्व आज सुबह से हुई चुनाव में कुल 101 मतदाताओं में से सौ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव में जीत के लिये भाजपा के सभी दिग्गज सुबह से ही मोर्चा संभाले हुए थे। भाजपा की तरफ से दस जबकि विपक्ष की ओर से चार पार्षदों ने ही नामांकन दाखिल किया। किसी ने नाम वापस नहीं लिया।

टाउन हाल में मतदान के बाद शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने परिणाम घोषित कर दिये। भाजपा के आठ प्रत्याशी जरूर जीत गये लेकिन अनिल वर्मा व दीपिका शर्मा चुनाव हार गईं।

भाजपा के जिन पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया उनमें पवन चौधरी , संजय सैनी , पूनम गुप्ता , रेखा सिंह, विमला बाल्मिकी, दीपक वर्मा ,विक्रांत ढाका , राजीव गुप्ता काले शामिल हैं जबकि सपा से राहत जहां, कुलदीप और नाजरीन, ए आई एम आई एम से फजल करीम चुनाव जीत गये। 

(विस्तार से देखिये 👇)

https://www.youtube.com/watch?v=V62V6XRHjSA

सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी ने दावा किया कि यह जीत सपा व शहर की जनता की है, तेरह पार्षद रहते हुए वह तीन सदस्य जीता कर ले गये। यानी भाजपा वोटर ने अंदरखाने सपा को सपोर्ट किया है। 

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *