मेरठ: ईव्ज चैराहे पर बाइक सवार छात्रों ने काटा हुड़दंग
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ: ईव्ज चैराहे पर बाइक सवार छात्रों ने काटा हुड़दंग

Spread the love

योगी सरकार के इतने सख्त कानून जारी करने के बाद भी हुड़दंगियोें में ज़रा खौफ नज़र नही आ रहा है। हम बात कर रहे हैं ईव्ज चैराहे की वायरल वीडियो की जिसमें दर्जनभर छात्र कई बाइकों पर सवार होकर हुड़दंग काट रहे हैं। ये आतंक स्कूल की छुट्टी के बाद काटा गया। उसी दौरान वहां खड़ी ट्रैफिक पुलिस तमाशा देखती रही आतंकियो को रोकने की ज़रा कोशिश नहीं की। आतंकियों को मिल रही खुली छूट किसकी लापरवाही है।

पिछले कई दिनों के दरमियान देखा गया है कि जिले में हुड़दंगियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं इन पर कार्रवाई जैसा कुछ होता नज़र भी नही आ रहा है। आज ईव्ज चैराहे पर दर्जनभर छात्रों ने कई बाइकों पर सवार होकर हुड़दंग काटा जिसका तमाशा सामने खड़ी ट्रैफिक पुलिस देखती रही। विद्यार्थी जमकर स्टंट कर रहे हैं जिसका वीडियो लोग तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहै हैं।

अभी बीते शनिवार की रात भी कई कारों में सवार हुड़दंगियों को देखा गया था। दरअसल, खरखौदा थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक या दो कार नहीं बल्कि कई कारों में 10-15 लड़के आतंक काट रहे हैं। उससे पहले जिले के सरधना कस्बे में तेज़ वाॅल्युम गाने बजाकर जा रहे कार सवार पांच लड़कों का भयानक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें से दो लड़कों ने अपनी जान गवा दी थी। उससे पहले भी पूरे फरवरी माह में ऐसे कई वीडियों वायरल हुए हैं। इतना ही नहीं चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से भी कार में हुड़दंग काट रहे छात्र का वीडियो वायरल हुआ था। इन्हे देखकर लगता है कि शायद इनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही तभी इनका आतंक बढ़ता जा रहा है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

1 Comment

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *