बंगाल एग्जिट पोल 2026: BJP को बढ़त, TMC से कड़ा मुकाबला- तस्वीर अभी भी साफ नहीं
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

बंगाल एग्जिट पोल 2026: BJP को बढ़त, TMC से कड़ा मुकाबला- तस्वीर अभी भी साफ नहीं

Spread the love

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, मुकाबला एकतरफा नहीं बल्कि काफी कड़ा माना जा रहा है।

एग्जिट पोल के औसत यानी “Poll of Polls” के अनुसार, BJP को 140 से 165 सीटें मिल सकती हैं। वहीं Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) 115 से 140 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन सीमित रहने का अनुमान है, जिन्हें 10 से 25 सीटें मिल सकती हैं।

राज्य में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 147 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में BJP बहुमत के करीब या उसे पार करती दिख रही है, लेकिन कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस वजह से हंग असेंबली की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार का चुनाव सीधा BJP और TMC के बीच रहा है और अंतिम नतीजे चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। हालांकि टीएमसी इन पोल को मानने को तैयार नहीं हैं। उसका कहना है कि यह भी भाजपा की साजिश का हिस्सा है। 4 मई को सब साफ हो जायेगा।

वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

यूट्यूब -https://www.youtube.com/@firstbyteUP