संघ नेता व सर्राफ के घर डकैती का प्रयास करने वाले गिरफ्तार, रिश्ते की भतीजी भी शामिल
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

संघ नेता व सर्राफ के घर डकैती का प्रयास करने वाले गिरफ्तार, रिश्ते की भतीजी भी शामिल

Spread the love
  • शंकर आश्रम के सामने विजय नगर में रहते हैं सह संघ चालक
  • गिरोह ने किराये पर मकान लेने का बनाया था बहाना
  • मकान न देने की बात कहने पर तान दिये थे अस्लाह
  • पालतू कुत्ता के झपटने पर बदमाश भाग खड़े हुए थे
  • कांड में दो महिलाएं भी रही थी शामिल
  • गिरोह सरगना भावना रस्तोगी बताई जा रही रिश्तेदार 

    शहर की पाश कालोनी विजय नगर में आरएसएस के नगर सह संघ संचालक व सर्राफ  विजय वीर रस्तौगी के घर डकैती डालने की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया है। गिरोह की सरगना भावना रस्तोगी, उसकी बेटी वंशिका रस्तौगी समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भावना रस्तौगी सर्राफ विजय वीर  रस्तोगी की दूर की रिश्तेदार बताई गई है। इस गिरोह ने मकान किराये पर लेने की बात करते हुए घर में घुसने की कोशिश की थी। यहां पालतू कुत्ता बदमाशों पर झपट पड़ा जिस कारण बदमाशों को वहां से भागना पड़ गया था। गिरोह का पांचवा साथी आयुष त्यागी अभी पुलिस पकड़ से बाहर बताया गया है।

विजय वीर रस्तौगी भावना रस्तोगी के रिश्ते में तहेरे चाचा लगते हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद संदिग्ध रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की थी। इस दौरान विजयवीर द्वारा जो नंबर दिये गये उनमें भावना रस्तोगी का नंबर भी शामिल था। इन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया तो भावना की लोकेशन उस वक्त विजय रस्तोगी के घर के आसपास ही आई।

वहीं इस घटना में विफल होने के बाद भावना सीधे बुढ़ाना गेट पहुंची थी। बीते दिवस सीसीटीवी फुटेज का क्रम जोड़ते हुए पुलिस बुढ़ाना गेट पहुंच गयी थी। तभी इस बात का आभास हो गया था कि इस घटना के बदमाशों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जायेगी। और आज पुलिस ने भावना रस्तौगी, उसकी बेटी वंशिका रस्तोगी,  विवेक , मोहित सैन को गिरफ्तार कर मीडिया के समक्ष पेश कर दिया। आयुष त्यागी अभी फरार है। आयुष परीक्षितगढ़ का रहने वाला है।

भावना रस्तोगी,first byte.tv

इस संपूर्ण घटना में भावना रस्तौगी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

  • भावना रस्तोगी, पुत्री बिजेंद्र रस्तोगी पत्नी विकास रस्तोगी निवासी शीशमहल नील की गली थाना देहली गेट
  • वंशिका रस्तोगी पुत्री विकास रस्तोगी निवासी शीशमहल नील की गली थाना देहली गेट
  • मोहित सैनी, पुत्र धर्मप्रकाश सैनी बंगला गांव निकट सोनू की नर्सरी थाना नागफनी मुरादाबाद
  • विवेक बिष्ट पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जिगर कालोनी गली नंबर 2 थाना नागफनी मुरादाबाद

 

1 Comment

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *