बिहार में एक और पुल विक्रमशिला गंगा में समाया
पुल गिरने की सिलसिले के बीच बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु रात करीब सवा बचे गंगा में समा गया। इससे जिले का सीमांचल से संपर्क टूट गया है। शुरूआती दरार दरार व पुल के गिरने की आशंका को देखते हुए पहले ही आवाजाही रोक दी गई थी। इसके चलते जानमाल की हानि से बचा जा सका।
दरअसल, पुल के पिलर संख्या 4-5 के बीच एक्सपेंशन जॉइंट में शाम से ही दरार आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सूचना मिलते ही SSP प्रमोद कुमार यादव, सदर SDM विकास कुमार, सिटी DSP अजय कुमार चौधरी और ट्रैफिक DSP संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल ट्रैफिक को डायवर्ट कराया और पुल पर मौजूद लोगों को सुरक्षित हटाया।
बताया जा रहा है कि शाम को पहले 10 इंच का जॉइंट सस्पेंशन धंसा। इसके बाद देर रात एक स्लैब गंगा में समा गया। उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुल निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी डा.नवल किशोर चौधरी का कहना है कि रविवार की रात करीब 12-35 बजे स्लैब धसना शुरू हो गया था। इससे पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुल की मरम्मत के लिये जल्द ही हाई लेवल कमेटी यहां आयेगी।
