संविधान में संशोधन होते आये हैं, यह प्रगति की निशानी है-अरुण गोविल
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर

संविधान में संशोधन होते आये हैं, यह प्रगति की निशानी है-अरुण गोविल

5,944 Views

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि संविधान में संशोधन आवश्यकता के हिसाब से हमेशा होते आये हैं। यह निर्भर करता है कि इस संशोधन की आवश्यकता कितनी है। बदलाव और संशोधन प्रगति की निशानी है।  फिर.. संविधान संशोधन के लिये सर्वसम्मति जरूरी होती है किसी एक व्यक्ति के मर्जी से नहीं होता। मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मिल रहे सम्मान व प्यार क्या वोटों में तब्दील हो पायेगा के जवाब में अरुण गोविल ने सवाल किया कि क्यों नहीं होगा।

दरअसल, अरुण गोविल रविवार को बाबा साहेब की जंयती पर कचहरी गेट स्थित भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया है। उनका साफ कहना था कि जब तक भाई भाई के बीच विश्वास नहीं होगा, अखंड भारत का निर्माण संभव नहीं हैं।

(क्या कहा अरुण गोविल ने,विस्तार से देखिये 👇)

विपक्ष बराबर यह आरोप लगा रहा है कि मोदी यदि जीते तो वह संविधान बदल देंगे, इस सवाल पर अरुण गोविल ने कहा कि जबसे संविधान बना है तब से समय व मांग के अनुसार उसमें संशोधन होते रहे हैं। इसमें नया कुछ नहीं हैं। फिर बदलाव प्रगति का परिचायक है। यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिये कि संविधान में एक व्यक्ति नहीं बल्कि सर्वसम्मति से बदलाव संभव है। जहां तक बात चार सौ पार की है तो यदि मोदी जी ने ऐसा कुछ कहा है तो निश्चित रूप से उसका कोई मतलब जरूर होता है।

जनता से मिल रहे सम्मान व प्यार पर पूछे गये सवाल पर अरुण गोविल ने कहा कि वह जहां भी जा रहे हैं कि उन्हें लोगों का भरपूर सम्मान व सहयोग मिल रहा है। क्या यह सम्मान और सहयोग वोट में तब्दील हो पायेगा के जवाब में अरुण गोविल ने कहा कि क्यों नहीं होगा, जरूर होगा। विपक्ष द्वारा उन्हें बाहरी बताने के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, वे कुछ न कुछ तो कहेंगे ही। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ गया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *