कसेरूखेड़ा से रेस्क्यू किये गये तेंदुए “अधिराज” को जंगल में छोड़ा गया
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

कसेरूखेड़ा से रेस्क्यू किये गये तेंदुए “अधिराज” को जंगल में छोड़ा गया

Apr 15, 2024
2,379 Views

कसेरूखेड़ा से रेस्क्यू किये गये तेंदुए को आज जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने जैसे ही उसे आजाद किया उसने जंगल की तरफ दौड़ लगा दी। इस तेंदुए को अधिराज नाम दिया गया है। उसके स्वास्थ्य व गतिविधियों पर नजर रखने के लिये उसे कॅालर पहनाया गया है। वन विभाग का कहना है कि मुक्त करने से पूर्व वह पूर्णत स्वस्थ्य है।  उसे शिवालिक की पहाड़ियों पर छोड़ा गया है।

दरअसल, पिछले दो दिन से कसेरूबक्सर इलाके में तेंदुआ होने की सूचना बराबर  लोगों को मिल रही थी। सीसीटीवी में कैद इस तेंदुए की क्षेत्र में दस्तक देने से लोग परेशान हो उठे थे। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे एक घर में तेंदुआ घुस गया। तब परिजन भी वहां मौजूद थे। गंभीर बात यह रही कि परिजनों व तेंदुएं के बीच जो दरवाजा था, उसमें परिजनों की साइड में कुंडी नहीं  थी। लिहाजा जान बचाने के लिये परिजन पूरे समय हाथ से दरवाजा पकड़े बैठे रहे। शाम करीब चार बजे जाल लगाने के बाद तेंदुए के कमरे के बाहर उसे लालच देते हुए  मुर्गा भी उछाला गया लेकिन वह बाहर नहीं आया।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया। तभी तेंदुआ भीतर रखी एक कुर्सी में  के अंदर रखी एक कुर्सी में फंस गया। वन विभाग और पुलिस ने कुर्सी सहित बेहोश तेंदुए को पकड़ लिया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग ले गया। दीवार के जिस हिस्से को तोड़कर परिजनों को बाहर निकाला गया था, उसकी भी मरम्मत करा दी गई थी।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *