मेरठ में वीडियो कॉल पर अवैध तमंचा लहराकर दबंगई दिखा रहा शाहरुख, वीडियो वायरल
BREAKING मेरठ

मेरठ में वीडियो कॉल पर अवैध तमंचा लहराकर दबंगई दिखा रहा शाहरुख, वीडियो वायरल

Spread the love

मेरठ: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक युवक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरेआम एक अवैध तमंचे का प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मदीना कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है, जो इसी मदीना कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है।

इस शातिर युवक ने एक वीडियो कॉल के दौरान सामने वाले व्यक्ति को डराने या अपनी धौंस जमाने के उद्देश्य से बकायदा अवैध तमंचा यानी असलहा कैमरे के सामने लहराया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी शाहरुख का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी अवैध हथियारों की तस्करी और तमंचा सप्लाई करने के गंभीर मामले में जेल की हवा खा चुका है।जेल से बाहर आने के बाद भी इस अपराधी के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खुलेआम तमंचे के साथ अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रसूख और दबंगई दिखाने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लिसाड़ी गेट थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और साइबर सेल की मदद से वीडियो के तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।