लोकप्रियता में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ा, ट्वीटर पर ब्लॅाक
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

लोकप्रियता में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ा, ट्वीटर पर ब्लॅाक

Spread the love

चीफ जस्टिस आफ इंडिया की टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’  एकाएक ही चारों तरफ लोकप्रियता के क्षेत्र में फैल गई है। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । बाकी सोशल प्लेटफार्म पर भी फोलोवर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  भाजपा पर आधारित नाम होने के बाद अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स (पहले Twitter) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है, “जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”वर्तमान में X पर उनके हैंडल @CJP_2029 को खोजने पर ‘Account Withheld’ (अकाउंट रोका गया) का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के मुताबिक, इस अकाउंट को एक कानूनी मांग (Legal Demand) के जवाब में केवल भारत के भौगोलिक क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।

दरअसल, चीफ जस्टिस ने एक समारोह के दौरान कॅाकरोच को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद विरोध की बाड़ आ गई थी। लोगों का कहना था कि चीफ जस्टिस को सोशल मीडिया पर काम करने वाले अथवा बाकी युवाओं पर यह टिप्पणी नहीं करनी चाहिये थी। विवाद बढ़ने पर चीफ जस्टिस ने आगे आते हुए स्पष्टीकरण दिया था। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मई 2026 में दिल्ली उच्च न्यायालय में वकीलों के वरिष्ठ पदनाम से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि “समाज में कुछ परजीवी (parasites) हैं, जिनमें से कुछ युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न रोजगार मिलता है और न पेशे में जगह मिलती है। इसके बाद वे सोशल मीडिया, पत्रकारिता और आरटीआई (RTI) एक्टिविज्म में जाकर सिस्टम पर हमला करना शुरू कर देते हैं।”  

इस बयान पर व्यापक विवाद और तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गयी। सोशल मीडिया और मीडिया के कई हिस्सों में इस बयान को ऐसे पेश किया गया जैसे मुख्य न्यायाधीश देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर रहे हों। इस टिप्पणी के विरोध में इंटरनेट पर युवाओं और नेटिजन्स (Gen-Z) ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) नाम से एक सोशल मीडिया आंदोलन और डिजिटल अभियान भी शुरू कर दिया, जो काफी चर्चा में आ गया।
हालांकि विवाद गहराने पर CJI की ओर से आधिकारिक सफाई आई जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से उद्धृत और पेश किया है। सीजेआई सूर्यकांत ने साफ किया कि उनका निशाना देश का बेरोजगार युवा नहीं, बल्कि वह पूरा नेटवर्क था जो फर्जी और जाली डिग्रियों (fake and bogus degrees) के सहारे वकालत या अन्य प्रतिष्ठित पेशों में घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने युवाओं का सम्मान करते हुए कहा कि उनके मन में युवाओं के लिए बेहद गर्व है और वे भारतीय युवाओं को ‘विकसित भारत’ का सबसे मजबूत स्तंभ मानते हैं।

उधर, अभिजीत दिपके  ने व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ खड़ा कर दिया। इसकी लोकप्रियता ने सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ दिया। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । इस तरह इंस्टा पर फ़ॉलोअर्स के मामले में इस एकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।

वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

यूट्यूब -https://www.youtube.com/@firstbyteUP