इनरव्हील क्लब ऑफ़ मेरठ महक ने कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में मनाया बाल दिवस
आज “इनरव्हील क्लब ऑफ़ मेरठ महक” की सदस्याओं ने “कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल” पूर्वा अहिरान, मेरठ पर जाकर वहाँ बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया तथा बच्चों का बहुत सारे उपहार दिए ।
पिछले 1 हफ़्ते से वहाँ पर क्लब द्वारा जूडो कराटे की ट्रेनर नीलम मिश्रा द्वारा बालिकाओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा था जिसके आज सर्टिफ़िकेट दिए गए, क्लब प्रेसिडेंट सुषमा सिंह ने विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंकार को तथा जूडो कराटे ट्रेनर को शॉल, सर्टिफ़िकेट और ट्रॉफी तथा पॉट में रखा हुआ पौधा भेंट किया, बालिकाओं को “मेरी किताब” नामक सौ कॉपियाँ, दस दर्जन केले, सौ जोड़ी मौजे, सौ पैन, तीन सो सैनिटरी पैड्स प्रदान किए गए, शिक्षिकाओं को इनरव्हील ब्रांड वाले कपड़े के बैग प्रदान किए गए , पूर्व में विद्यालय की प्रिंसिपल द्वारा बताए गए फलों के पौधे भेंट किए गए थे आज वहाँ पर लगे हुए पौधों को जाकर देखा कि वो कि वो ठीक से लगे हैं और पोषित हो रहे हैं ।

इस अवसर पर क्लब सेक्रेटरी बबीता गुप्ता ने उपस्थित बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा गुड टच बेड टच के बारे में बताकर जागरूक किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब ड्रेज़रार विनीता तिवारी, क्लब आई एस ओ पूनम शर्मा, मधु आनंद, अंजना खरबंदा, मंजुला अलका सिंघल, ममता जिंदर आदि का सहयोग रहा ।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

