पहलगाम अटैक में बीसीसीआई के परिवार का कोई गया होता तो मैच न होता-ऐशान्या
BREAKING उत्तर प्रदेश देश-विदेश मुख्य ख़बर

पहलगाम अटैक में बीसीसीआई के परिवार का कोई गया होता तो मैच न होता-ऐशान्या

Spread the love
  • बीसीसीआई को पाकिस्तान से मैच नहीं करना चाहिये
  • बीसीसीआई का 26 परिवारों से कोई लेना देना नहीं
  • 26 व अन्य जवानों की शहादत के प्रति कोई संवेदना नहीं
  • किसी क्रिकेटर ने बायकाट करने की बात तक नहीं कही
  • गेम को जो स्पांसर करने वालों की क्या राष्ट्रीयता खत्म हो गयी
  • पड़ोसी मुल्क ने हिंदू पूछ कर मारा है, आप मैच खेलोगे
  • इस मैच का पैसा पाकिस्तान आतंकवाद पर खर्च करेगा
  • इस मैच का सच्चे देशभक्त बायकाट करे-ऐशान्या
शुभम द्विवेदी तो आपको याद होंगे या फिर समय के साथ भूल गये। क्या सिर्फ इसलिये की पहलगाम में मारे गये लोग हमारे परिवार से नहीं थे। परिवार से होते तो पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने जैसा मजाक नहीं होता।  मैच से आया पैसा पाकिस्तान आतंकवाद पर खर्च करेगा, यह मैं 28 साल की हूं, मुझे समझ आ रहा है लेकिन बीसीसीआई को नहीं आ रहा। यदि कुछ नहीं कर सकते तो मैच देखने का हर सच्चा देशभक्त बायकाट करे। यह दर्द है शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी का। वही ऐशान्या जिनके पति को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हिंदू धर्म पूछ कर गोली से उड़ा दिया गया। सुहाग की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि ऐशान्या के माथे से सिंदूर उजाड़ दिया गया। ऐशान्या का कहना है कि जब उनसे पूछा गया कि किस धर्म के हो तो हमने उसे मजाक समझा था लेकिन उसने तो गोली मार दी।

भारत पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच से पूर्व समाचार एजेंसी एइनआई ने ऐशान्या से जो बात की, उसने सच्चे देशभक्तों  के सामने तमाम गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। आप भी सुनिये

अब आपको सुनाते और दिखाते हैं, नेताओं की कलाबाजी व शब्दों की बल्लेबाजी, किस तरह वह इस बेहद संवेदनशील मुद्दे को हंसी के ठहाकों में बदल देते हैं। दैनिक जागरण का एक संवाद चल रहा है, एक बच्ची पूछती है कि आपरेशन सिंदूर के वक्त कहा गया था कि खून और पानी एक साथ नहीं चल सकते, तो अब क्रिकेट मैच क्यों, इस सवाल ने वहां मौजूद भीड़ को तालियां बजाने के लिये बाध्य कर दिया।

आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है,कुछ समय पहले यही कहा था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। 

लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक राकेश सिन्हा ने बेहद ही बेशर्मी दिखाते हुए सवाल को हवा में उछाल दिया..देखिये हालांकि उनके द्वारा मारी गयी इस गुलाटी पर वह खासे ट्रोल किये जा रहे हैं।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/