आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर ईडी की दस्तक
- एक साथ तेरह ठिकानों पर की जा रही छापेमारी
- अस्पताल निर्माण परियोजना में अनियमितता का आरोप
- जिस वक्त परियोजना बनी, सौरभ मंत्री नहीं थे-प्रियंका
- सतेंद्र जैन की तरह झूठे मामले में फंसाने की कोशिश
- पहले लड़े थे गोरों से – अब लड़ेंगे चोरों से,गूंजा नारा
लंबे समय से भाजपा नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) ने दस्तक दे डाली। भारद्वाज के तेरह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। आरोप लगाया गया है कि यह छापेमारी एक अस्पताल के निर्माण परियोजना में कथित अनियिमतिताओं को लेकर की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कहा है कि ईडी की यह छापेमारी पीएम मोदी की फर्जी डिग्री के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिये की गई है। जिस समय की बात ईडी कर रही है, उस वक्त सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य मंत्री नहीं थे।
बता दें कि दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण में कड़ोरों का घोटाला करने के मामले ने ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में 13 जगहों पर छापेमारी की। जिन जगहों पर छापेमारी की उनमें आप के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास, परियोजनाओं में शामिल ठेकेदार, बिचौलिए और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। बकौल ईडी इन्होंने टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर घोटाला किया था। इनके आवासीय परिसर और कार्यालयों में छापेमारी की गई। सरकारी पैसों के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्यों का पता लगाने के लिए यह कारवाई की गई।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की Raid सिर्फ मोदी की फ़र्ज़ी डिग्री वाले मुद्दे से ध्यान भटकाने का तरीका | AAP नेता @PKakkar_ की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता | LIVE https://t.co/pvutdnX48v
— AAP (@AamAadmiParty) August 26, 2025
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 26 जून को एलजी के निर्देश पर अस्पतालों के निर्माण में घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों, निजी ठेकेदारों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
पहले लड़े थे गोरों से – अब लड़ेंगे चोरों से🔥
देशभर में मोदी जी की फ़र्ज़ी डिग्री पर चर्चा चल रही थी, इस चर्चा से ध्यान भटकाने के लिए अब तानाशाह मोदी सरकार ने @Saurabh_MLAgk जी के यहाँ अपने तोते ED का छापा डलवाया है।
मोदी जी सोच रहे हैं कि इन फ़र्ज़ी मामलों और छापों से आम आदमी… pic.twitter.com/ibdGdT4vrn
— AAP (@AamAadmiParty) August 26, 2025
सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड हुई। उन्होंने कहा कि जिस समय का ये केस है, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे। ये पूरा केस ही झूठा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सतेंद्र जैन के केस से साफ है कि आप नेताओं पर झूठे केस हुए हैं।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

