दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके 62 लाख वाहनों के अस्तित्व पर संकट, 359 पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात
BREAKING उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके 62 लाख वाहनों के अस्तित्व पर संकट, 359 पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात

Spread the love

दिल्ली सरकार उन वाहनों को कबाड़ में तब्दील करने के लिये संकल्पित है जो अपनी आयु सीमा यानी ईओएल की कैटेगरी में आ गये हैं। इन वाहनों को पेट्रोल व डीजल न मिले इसके लिये दिल्ली के 350 पेट्रोल पंप चिन्हित कर दिये गये हैं। इनमें सबसे व्यस्त रहने वाले सौ पेट्रोल पंप पर दिल्ली पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस के साथ ही ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रतिनिधि भी तैनात हैं।

दरअसल, VAHAAN डाटाबेस के अनुसार, दिल्ली में करीब 62 लाख ऐसे वाहन हैं जो अब EoL की कैटेगरी में आते हैं। इनमें 41 लाख दोपहिया और 18 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं। एनसीआर के अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं। इनमें हरियाणा में 27.5 लाख, उत्तर प्रदेश में 12.4 लाख और राजस्थान में 6.1 लाख वाहन शामिल हैं। इस अभियान को लेकर सरकार की मंशा साफ है- प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों से पुराने और जहरीला धुआं फैलाने वाले वाहनों को हटाया जाये।

यानी अब 15 साल से अधिक पुरानी पेट्रोल गाड़ियों और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को न तो सड़कों पर चलने की इजाजत होगी और न ही इन्हें ईंधन मिलेगा। दिल्ली सरकार ने इन पुराने वाहनों की धरपकड़ और जब्ती के लिए सख्त प्रावधान लागू कर दिये हैं। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर मालिक को दस हजार रुपये का चालान भरना होगा। वहीं जिन दोपहिया वाहनों की उम्र पूरी हो चुकी है, उनकी जब्ती पर पांच रुपये का जुर्माना लगेगा।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/