रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में समाई बस, तीन शव बरामद, नौ लापता
BREAKING उत्तराखंड मुख्य ख़बर राजस्थान

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में समाई बस, तीन शव बरामद, नौ लापता

Spread the love

बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिये यात्रियों को ले जा  रही बस रुद्रप्रयाग से लगभग 18 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। बस में चालक समेत 20 यात्री सवार थे। जिसमें 09 लापता चल रहे हैं जबकि तीन शव बरामद हो चुके हैं।

यह हादसा गुरुवार सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर लगभग 18 किलोमीटर दूर घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास हुआ। बस संख्या UK08 PA 7444 सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। यह बस आज सुबह रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही थी।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है। बस में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

अलकनंदा नदी में श्रीनगर डूंगरीपंत के समीप सर्च ऑपरेशन के दौरान एक शव मिला है। यह शव रुद्रप्रयाग हादसे में लापता एक यात्री का बताया गया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

इस दुर्घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनमें
 -दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
  • हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
  • ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
  • अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
  • सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
  • भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
  • पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
  • सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष। आदि शामिल हैं।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/